वही व्यक्ति सरपंच, नगर पार्षद बन सकता है, जिसके दो बच्चें हों : चंद्र बाबू नायडू
कहा, अधिक बच्चे पैदा करने हेतु प्रोत्साहित नीतियां लाएंगे
नई दिल्ली, 16 जनवरी : जनसंख्या मेें गिरावट को रोकने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का बयान सामने आया है। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, कोई व्यक्ति सरपंच, नगर पार्षद या महापौर तभी बन सकता है, जब उसके दो से अधिक बच्चे हों। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि इससे जनसंख्या में गिरावट को रोका जा सकेगा। सीएम ने आगे कहा कि, वह लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां लाएंगे। इससे पहले सीएम नायडू ने कहा था कि, राज्य में विकास दर बढऩी चाहिए। सभी को इस बारे में सोचना चाहिए और परिवारों को कम से कम दो या उससे अधिक बच्चे पैदा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। दरअसल केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी। चंद्रबाबू नायडू के इस बयान के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस विचार को साझा करते हुए लोगों से अधिक बच्चों को जन्म देने की अपील की थी। चंद्रबाबू नायडू मंगलवार को अपने गृह नगर नरवरिपल्ले में मकर संक्रांति के अवसर पर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ थे। उन्होंने कहा, पहले हमारे पास एक कानून था, जो केवल दो बच्चों वाले लोगों को ही स्थानीय निकाय और नगर पालिका चुनावों में भाग लेने की अनुमति देता था। अब मैं कहता हूं कि जिनके पास कम बच्चे होंगे वे चुनावों में भाग नहीं ले सकेंगे।
वही व्यक्ति सरपंच, नगर पार्षद बन सकता है, जिसके दो बच्चें हों : चंद्र बाबू नायडू
कहा, अधिक बच्चे पैदा करने हेतु प्रोत्साहित नीतियां लाएंगे
58
previous post