नकटे से बिंबड को जोड़ने वाली सड़क 30 अप्रैल तक पूरी होगी: नरिंदर कौर भर

by TheUnmuteHindi
नकटे से बिंबड को जोड़ने वाली सड़क 30 अप्रैल तक पूरी होगी: नरिंदर कौर भर

भवानीगढ़/संगरूर, 19 मार्च: संगरूर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए कार्य करते हुए विधायक नरिंदर कौर भराज ने आज भवानीगढ़ सब-डिवीजन के गांवों में बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और दोहराया कि वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हलके के बहुमुखी विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं । विधायक नरिंदर कौर भराज ने गांव नकटे, फमनवाल, माझी, बिंबड तथा बिंबडी को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस परियोजना पर लगभग 62 लाख रुपये की लागत आएगी तथा लोगों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ।

45 लाख रुपए से बनेगा झनेरी से संघरेड़ी मार्ग, विधायक ने की प्रगति की समीक्षा

उन्होंने कहा कि करीब 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के अधूरे रहने के कारण लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है । उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पत्थर डाल दिए गए हैं तथा निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं । इसके बाद गांव झनेडी में पहुंची विधायक नरिंदर कौर भराज ने करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी समय से लंबित था और झनेडी से संघरेड़ी तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, जिस पर लगभग 45 लाख रुपये की लागत आएगी ।

You may also like