सोनिया गांधी व जार्ज सोरेस के बीच संबंध गंभीर चिंता का विषय : किरेन रिजिजू

by TheUnmuteHindi
सोनिया गांधी व जार्ज सोरेस के बीच संबंध गंभीर चिंता का विषय : किरेन रिजिजू

सोनिया गांधी व जार्ज सोरेस के बीच संबंध गंभीर चिंता का विषय : किरेन रिजिजू
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज संसद में दावा किया कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरेस के बीच संबंध गंभीर हैं। हम इसे राजनीतिक रंग देकर नहीं देखना चाहते हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस के फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित संगठनों के साथ संबंध हैं। सत्तारूढ़ पार्टी का दावा है कि इन संस्थाओं ने कश्मीर को एक अलग इकाई के रूप में मानने जैसे विवादास्पद रुख का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और हंगेरियन-अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस के बीच कथित संबंध एक गंभीर चिंता का विषय है। किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐसे मामलों को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए और उन्होंने भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसे मैं बिना राजनीति किए उठाना चाहता हूं।

You may also like