किसान नेता जगजीत डलेवाल की सेहत को लेकर पंजाब सरकार ने मांगा समय
सुप्रीम कोर्ट को तीन दिन अन्य देने के लिए समय मांगा
चंडीगढ़, 31 दिसंबर : खनोरी बार्डर पर लंबे समय से मरन व्रत पर बैठे जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल की सेहत को लेकर जहां पंजाब सरकार बहुत ज्यादा चिंतित है, वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी उनको अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश दिए गए हैं। आज जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल की सेहत को लेकर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36 दिनों से अनशन पर हैं और उनकी तबियत लगातार खराब हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पंजाब सरकार को 31 दिसंबर तक का समय दिया था कि वह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के लिए उन्हें मनाने का प्रयास करे। कोर्ट ने यह भी कहा था कि जरूरत पडऩे पर केंद्र सरकार से लॉजिस्टिक सपोर्ट लिया जा सकता है। पंजाब सरकार की ओर से पूर्व अतिरिक्त डीजीपी जसकरण सिंह के नेतृत्व में एक टीम लगातार डल्लेवाल को मनाने का प्रयास कर रही है। सोमवार को जसकरण सिंह ने खनौरी प्रदर्शन स्थल पर डल्लेवाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सरकारी डॉक्टरों की एक टीम ने डल्लेवाल के रक्त के नमूने लिए, जो सप्ताह में दो बार किए जाते हैं। जसकरण सिंह ने कहा, डल्लेवाल कमजोर हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने किसानों की इस आशंका को भी खारिज किया कि डल्लेवाल को पुलिस जबरन मेडिकल सहायता दिलाने का प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मुद्दों को केवल बातचीत के द्वारा ही सुलझाया जा सकता है। इसलिए उनके द्वारा कोशिशें जारी हैं।
किसान नेता जगजीत डलेवाल की सेहत को लेकर पंजाब सरकार ने मांगा समय
सुप्रीम कोर्ट को तीन दिन अन्य देने के लिए समय मांगा
63
previous post