दक्षिण कोरिया में मार्शल ला लगाने के निर्णय पर राष्ट्रपति ने मांगी माफी

by TheUnmuteHindi
दक्षिण कोरिया में मार्शल ला लगाने के निर्णय पर राष्ट्रपति ने मांगी माफी

दक्षिण कोरिया में मार्शल ला लगाने के निर्णय पर राष्ट्रपति ने मांगी माफी
नई दिल्ली, 7 दिसंबर :दक्षिण कोरिया में मार्शल ला लगाने के निर्णय के बाद अब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने देश में मॉर्शल लॉ लगाने के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने शनिवार को टेलीविजन पर प्रसारित एक संबोधन में उन्होंने कहा कि यह निर्णय हताशा में लिया गया था। हालांकि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। योल की ये माफी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब दक्षिण कोरिया में उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव पर कुछ ही घंटों में वोटिंग होनी है। मॉर्शल लॉ के खिलाफ राष्ट्रपति योल की ही पार्टी में विरोध के सुर भी उठने लगे थे, जिसके बाद उनका बयान सामने आयाहै।

You may also like