पुलिस ने होटल पर रेड़ करके देह व्यापार का धंधा बंद कराया

by TheUnmuteHindi
पुलिस ने होटल पर रेड़ करके देह व्यापार का धंधा बंद कराया

नई दिल्ली, 12 नवंबर : दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक होटल से पुलिस ने चल रहे देह व्यापार के धंधे पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद करवा दिया है। जानकारी के अनुसार वहां से पुलिस ने एक युवक व होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। चार महिलाओं से पूछताछ कर उन्हें स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय की शिकायत पर निवाड़ी थाने में केस दर्ज कराया गया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर खिंदौड़ा गांव के कार्तिक चौधरी का कोयो होटल है। यहां मैनेजर खिंदौड़ा गांव का ही शिवम कुमार है। पुलिस को सूचना मिली थी यहां देह व्यापार चल रहा है। एसीपी मोदीनगर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चार महिलाएं व एक युवक था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो सारी स्थिति सामने आई। पिछले एक महीने से यहां देह व्यापार चल रहा था। बिना आधार कार्ड व अन्य आईडी के कमरे किराये पर दिये जा रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर इस संदर्भ में कार्रवाई आरंभ कर दी है।

You may also like