बैरीकेट तोड़ कर आगे बढ़ते किसानों पर दागे पुलिस ने 3 दर्जन आंसु गैस के गोले
– दर्जन से ज्यादा किसान जखमी
पटियाला, 6 दिसम्बर : शंभू बार्डर पर आज फिर जबरदस्त घसमान मचा रहा, बैरीकेट तोड़ आगे बढऩे की कोशिश करते 101 मरजीवड़े किसानों के जत्थे व हरियाणा पुलिस और केंद्रीय पैरा मिल्ट्री फोर्सिज ने 3 दर्जन के करीब आंसु गैस के गोले दागे, जिस कारण मची हफड़ा दफड़ी में एक दर्जन से ज्यादा किसान जख्मी हो गए और निहत्थे किसान दिल्ली की तरफ कूच न कर सके।
पुलिस ने किसानों पर बाकायदा तौर पर मिर्चों वाली और बेहोश करने वाली स्प्रेओं की भी बरसात की। जख्मी किसानों को पटियाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है। यहां तक कि कई मीडिया कर्मियों को भी आंसु गैस का सामना करना पड़ा।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डलेवाल के ऐलान अनुसार आज सुबह गुरबानी का पाठ करने के बाद जैसे ही 101 मरजीवड़े किसानों का जत्था शंभू बार्डर की तरफ बढ़ा तो पूरी तरह हाहाकार मच गई। हालांकि शंभू बार्डर पर मौजूद हजारों किसान शांतिमई ढंग के साथ शंभू बार्डर से काफी दूर लाईनें बनाकर बैठ गए और केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
101 किसानों के मरजीवड़े जत्थे ने अपनी जान हथेली पर रखकर पूरी तरह घसमान मचाते हुए पहले हरियाणा पुलिस की तरफ से गत दो दिनों से लगाई दो लेयर जालियां, कंडियाली तार व लोहे की बैरीकेटिंग को तौड़ दिया तथा किसानों ने यह बैरीकेट व कंडियाली तार को उठाकर अपने वाली ओर ले आए। इसके बाद सीधा सीधा कंक्रीट की दीवार लेयर शुरू हो गई, जिसको तो सिर्फ टैंकों के साथ ही तोड़ा जा सकता था।
इस कंक्रीट की पहली लेयर पर केंद्रीय सुरक्षा फोर्सिस और हरियाणा पुलिस बड़े स्तर पर तैनात थी। यहां तक कि आस- पास घग्गर में भी केंद्रीय सुरक्षा फोर्स डटी थे। किसान तो क्या परिंदा भी दिल्ली की ओर नहीं बढ़ सकता था। दोपहर 1 बजे से लेकर देरशाम तक घसमान मचता रहा।
बैरीकेट तोड़ कर आगे बढ़ते किसानों पर दागे पुलिस ने 3 दर्जन आंसु गैस के गोले
51