पुलिस ने लखा सिधाना व उसके साथियों को किया नजरबंद

by TheUnmuteHindi
पुलिस ने लखा सिधाना व उसके साथियों को किया नजरबंद

पुलिस ने लखा सिधाना व उसके साथियों को किया नजरबंद
लुधियाना, 3 दिसंबर : लखा सिधाना द्वारा उनके साथियों के साथ गत दिवस दिए गए बयान के बाद आज पुलिस ने हरकत में आते हुए कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के बुड्ढा नाला को लेकर लक्खा सिधाना एवं उनके साथियों द्वारा प्रदर्शन किया जाना था। उससे पहले ही बठिंडा पुलिस ने लक्खा सिधाना के नौ साथियों को घरों में नजरबंद कर दिया। इसकी पुष्टि बाबा हरदीप सिंह ने की है। जो पिछले लंबे समय से विभिन्न मामलों को लेकर लक्खा का साथ निभाते आ रहे है। बाबा समेत 9 लोगों को पुलिस ने घरों के अंदर नजरबंद किया है। बतातें चलें कि लक्खा सिधाना द्वारा लुधियाना के बुड्ढा नाला के गंदे पानी को लेकर आज वहां पर अपने साथियों समेत प्रदर्शन किया जाना था। वहीं दूसरी तरफ लुधियाना के लोग भी लक्खा के विरोध में एकत्र होने थे। जिला प्रशासन द्वारा इस टकराव को रोकने के मकसद से लक्खा के साथियों को घरों अंदर नजरबंद किया गया है।

You may also like