पुलिस ने आरजे सिमरन के मामले में जांच की बंद
परिवार द्वारा नहीं करवाई गई कोई शिकायत दर्ज, फैंस बेचैन
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : आरजे सिमरन की मौत होने के बाद जहां उनके फैंस व चाहने वालों में भारी दुख और बेचैनी पाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा इस मामले में जांच बंद करने के कारण उनके फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर नई जंग छेड़ दी गई है क्योंकि आरजे सिमरन सिंह के परिवार द्वारा इस मामले को लेकर कोई भी शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई गई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कहा कि लोकप्रिय रेडियो जॉकी (आरजे) सिमरन सिंह की मौत आत्महत्या का मामला है और इस मामले में आगे की जांच बंद कर दी गई है, क्योंकि उनके परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही कोई संदेह जताया है। हालांकि, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या ने पुलिस के निष्कर्ष पर विश्वास करने से इनकार कर दिया और उनके इंस्टाग्राम पेज पर टिप्पणी की कि उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने यहां बताया कि मामले की जांच बंद कर दी गई है। एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है और यह केवल आत्महत्या का मामला है।
उन्होंने कहा कि सिमरन के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए किसी तरह का संदेह नहीं है। अपने प्रशंसकों के बीच जम्मू की धडक़न के नाम से मशहूर सिमरन सिंह का इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनके प्रशंसकों की टिप्पणियों से भरा पड़ा था, जिन्होंने पूरे प्रकरण पर अविश्वास व्यक्त किया। सिमरन सिंह का शव बुधवार रात गुरुग्राम के सेक्टर-47 स्थित उनके किराए के घर में लटका मिला था, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म हो गया था तथा हर कोई उनके इस तरह जाने से दुखी नजर आ रहा था। अब उनके फैंस में कार्रवाई ना होने के कारण बेचैनी पाई जा रही है।
पुलिस ने आरजे सिमरन के मामले में जांच की बंद
परिवार द्वारा नहीं करवाई गई कोई शिकायत दर्ज, फैंस बेचैन
186