राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के पहले दिन नाटक रब दी बुक्कल का सफल मंचन
– जस्टिस जसपाल सिंह, जस्टिस हरपाल सिंह और गुरजीत सिंह ओबराय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
– परमिंदर पाल कौर के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
– एनजेडसीसी के कालिदासा ऑडिटोरियम में नाटकों का आयोजन
पटियाला : उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजडेसीसी) ने सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट और कलाकृति पटियाला के सहयोग से कालिदासा ऑडिटोरियम, विरसा विहार केंद्र पटियाला में एक सप्ताह तक चलने वाले स्व प्रीतम सिंह ओबेरॉय यादगारी नेशनल थिएटर फेस्टिवल का शानदार आगाज गुरूवार शाम छह बजे हुआ । महोत्सव के पहले दिन जस्टिस जसपाल सिंह, जस्टिस हरपाल सिंह और गुरजीत सिंह ओबराय ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
पहले दिन 7 नवम्बर को पहले सेशन में अर्शदीप कौर भट्टी द्वारा कथक नृत्य की सफल प्रस्तुति दी गई। इसके बाद दूसरे सेशन में नाटक रब दी बुक्कल का सफल मंचन किया गया। जिसके डायरेक्टर विनोद कौशल थे। यह नाटक लेखिका वीना वर्मा की कहानी रजाई पर आधारित है। उक्त नाटक में उन महिलाओं के बारे में बताया गया है जिनके पति विदेश चले गए हैं। इस नाटक में विभिन्न किरदारों को अभिनेता और निर्माता परमिंदर पाल कौर ने बखूबी निभाया। परमिंदर पाल कौर के अद्भुत प्रदर्शन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस फेस्टिवल के डायरेक्टर और मशहूर थिएटर डायरेक्टर, अभिनेता और निर्माता परमिंदर पाल कौर ने बताया कि आज 8 नवंबर को नाटक बूढ़ा मर गया का मंचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में विभिन्न छह राज्यों के 125 से अधिक प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सवों के आयोजन से आज की युवा पीढ़ी को नया मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कलाकारों का आना बहुत बड़ी बात है। इस लिए सभी पटियावियों को इस राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए।
अभिनेता और निर्माता परमिंदर पाल कौर ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों के रहने, खाने-पीने, रहने आदि की व्यवस्था कलाकृति पटियाला द्वारा की गई है।
इस अवसर पर्र चेयरमैन मनजीत सिंह नारंग (पूर्व आईएएस), सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्सा सिंह संधू, अध्यक्ष अवतार सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सतिंदरपाल कौर, महासचिव और निदेशक परमिंदरपाल कौर, स्टेज सलाहकार प्रो. मंजू अरोड़ा, वित्त सचिव प्रो. जीवन बाला, आयोजन सचिव इंजी. एमएम सियाल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट बी.एस. बिलिंग, मीडिया सलाहकार उजागर सिंह, प्रो. कृपाल कजाक और प्रो. एससी शर्मा सहित अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के पहले दिन नाटक रब दी बुक्कल का सफल मंचन
जस्टिस जसपाल सिंह, जस्टिस हरपाल सिंह और गुरजीत सिंह ओबराय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
59