दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के पहले दिन नाटक हाय! हैंडसम का मंचन

by TheUnmuteHindi
दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के पहले दिन नाटक हाय! हैंडसम का मंचन

दो दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के पहले दिन नाटक हाय! हैंडसम का मंचन
पटियाला, 11 फरवरी : उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय नाट्य महोत्सव के पहले दिन दिनांक 09 फरवरी 2025 को दर्शकों से खचाखच भरे कालिदास सभागार में नाट संसार (पंजि) पटियाला कृत हिन्दी नाटक हाय! हैन्डसम का मंचन किया गया । हास्य से भरपूर इस नाटक का जहां दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया वहीं नाटक के द्वारा आज की युवा पीड़ी को अपने माता पिता की देखभाल करते रहने के दिए संदेश ने दर्शकों को खड़े होकर तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया । श्री जयवर्धन द्वारा रचित नाटक में कलाकारों ने विनोद कौशल के सटीक निर्देशन में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया । दर्शकों ने विनोद कौशल, डोली कपूर, गौरव गोयल, रोहन मोंगा, आस्था थपलियाल और अमरजीत वालिया के अभिनय से आनंदित हो कर इन सभी कलकारों की दिल खोल कर प्रशंसा की । हर्ष सेठी के प्रकाश संयोजन, कमलदीप टिमी के संगीत, जोगा सिंह और किरणदीप के क्रमश: रूप सज्जा और वस्त्र विन्यास ने नाटक में चार चाँद लगा दिए । अंत में पंजाब के वरिष्ट नाट्य निर्देशक एवं अभिनेता श्री मोहन कंबोज ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा ऐसे नाट्य महोत्सव का आयोजन करने के लिए धन्यवाद कहा ।

You may also like