मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल
– पंजाब पुलिस के पाइप बैंड ने मिल्टरी लिटरेचर फेस्टिवल मौके बिखेरा देश भक्ति का रंग
– देश भक्ति की धुनों ने श्रोताओं को किया मंत्र मुग्ध
पटियाला, 17 फरवरी : पटियाला में तीसरे मिल्टरी लिटरेचर फेस्टिवल दौरान पंजाब पुलिस के पाइप बैंड की तरफ से बजाईं गई देश भक्ति की धुनों ने पटियाला की फिजा में देश भक्ति का रंग बिखेरा और हर उम्र वर्ग में जोशीली धुनों ने नया जोश पैदा किया। खालसा कालेज के मैदान में एक तरफ खड़े जंगी साजो सामान और सामने लग रही देश भक्ति की धुनों ने हर श्रोता को अपनी तरफ आकर्षित किया। पंजाब पुलिस के फस्ट आई. आर. बी. बैंड के बैंड मास्टर इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में 11 मैंबरी टीम ने कई धुनों के साथ श्रोताओं के अंदर देश भक्ति का जज़्बा पैदा किया। डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने पंजाब पुलिस के फस्ट आई. आर. बी. बैंड की तरफ से पेशकारी की सराहना करते कहा कि मिल्टरी लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल चाहे हर पेशकारी महत्वपूर्ण रही है लेकिन बेंड ने फेस्टीवल में शामिल हुए दर्शकों में अपने देश के लिए कुछ करने का जजबा पैदा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी पेशकारियां बच्चों व नौजवानों में देश भक्ति कीभावना के अनुशासन भी पैदा करती हैं। इस मौके लिटरेचर फेस्टिवील एसोसिएशन के चेयरमैन लैफ. जन. टी.एस शेरगिल, लैफ जन रिटा. चेतिंदर ङ्क्षसह, एसएसपी डॉ. नानक ङ्क्षसह, एसपी सरफराज आलम, फेस्टीवल के नोडल अफसर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, अतिक्ति कमिश्नर ज इशा सिगल आदि मौजूद थै।
पंजाब पुलिस के पाइप बैंड ने मिल्टरी लिटरेचर फेस्टिवल मौके बिखेरा देश भक्ति का रंग
देश भक्ति की धुनों ने श्रोताओं को किया मंत्र मुग्ध
144
previous post