114
इमरान खान की रिहाई के लिए पार्टी करेगी संघर्ष
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : पाकिस्तान में इमरान खान जोकि पिछले लंबे समय से जेल मेंबंद हैं की रिहाई को लेकर उनकी पार्टी द्वारा संघर्ष किए जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता अली अमीन गांदापुर ने इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ और अधिक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने संघर्ष को बढ़ाते हुए ‘पानीपत की लड़ाई’ जैसी जोरदार कार्रवाई जारी रखेगी। अली अमीन ने 24 नवंबर के इस्लामाबाद मार्च का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी जेल में बंद नेताओं की रिहाई और अन्य राजनीतिक बदलावों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।