आप नेता अरविंद केजरीवाल पर हमले की पार्टी ने की निंदा

by TheUnmuteHindi
आप नेता अरविंद केजरीवाल पर हमले की पार्टी ने की निंदा

नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : दिल्ली में आप नेता अरविंद केजरीवाल पर हमले पर आम आदमी पार्टी ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने कहा कि पुलिस इस दौरान खड़ी रही और तमाशा देखती रही, जबकि भाजपा के गुंडों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विक्कासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस घटना ने दिल्ली में राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस हमले की निंदा की है।

You may also like