उत्तराखंड में गिरी बस के कारण हुए हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या

by TheUnmuteHindi
उत्तराखंड में गिरी बस के कारण हुए हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या

नई दिल्ली, 4 नवंबर : गत दिवस उत्तराखंड में गिरी बस के कारण हुए हादसे में अब तक 36 यात्रियों की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अल्मोड़ा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि घटना के वक्त 43 सीट वाली बस में 63 लोग सवार थे। क्षमता से अधिक यात्रियों का होना दुर्घटना का कारण हो सकता है। पौड़ी एवं अल्मोड़ा के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि गढ़वाल मोटर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा संचालित बस गढ़वाल क्षेत्र में पौड़ी से लगभग 250 किलोमीटर दूर कुमाऊं में रामनगर जा रही थी। दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि बस अपने गंतव्य रामनगर से सिर्फ 35 किलोमीटर दूर थी, जब यह अल्मोड़ा के मार्चुला क्षेत्र में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। अब मृतको की संख्या बढ़ गई है।

You may also like