नई दिल्ली, 26 मई 2025: भारत में कोरोना फिर से अपना पैर फैला रहा है। लगातार देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। जिसमें से 209 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकार कोरोना के मामलों और स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1009 हो गई है। जिनमें से 752 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पिछले दो सप्ताह में यह आंकड़ा 257 था। लेकिन सोमवार को इसमें अचानक इजाफा देखा गया। कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
भारत के इस राज्य में कोरोना के इतने मामले
केरल में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस देखे गए हैं। जबकि महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69 और कर्नाटक में 47 एक्टिव केस सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पुडुचेरी में 9, हरियाणा में 9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़-गोवा-तेलंगाना में 1-1-1 सक्रिय मामले मिले हैं। भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1009 तक पहुंच गई है।
ये भी देखे: भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों बढ़ोतरी, इस हफ्ते कोरोना के 58 नए मामले