चंडीगढ़,20 जुलाई, 2025: पंजाब से मौसम संबंधी बड़ी ख़बर सामने आई है बतादें की मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसका असर पंजाब के सीमावर्ती जिलों पर भी पड़ सकता है। इसी के तहत पठानकोट,नवांशहर, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान विशेष सावधानी बरतें।
पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ा है। इस बिच तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बतादें की सबसे ज्यादा तापमान लुधियाना में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अमृतसर में तापमान 34.8 डिग्री तक पहुँच गया। अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार रहा….
गुरदासपुर: 35 डिग्री
बठिंडा: 34.4 डिग्री
फरीदकोट: 34 डिग्री
पटियाला: 34.5 डिग्री
पठानकोट: 35.5 डिग्री
यह भी पढ़ें: यूपी के इन इलाक़ों में बाढ़! प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहें लोग