अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके पद के लिए ली शपथ
ट्रंप ने कई तरह के फैसले भी लिए
अमेरिका, 21 जनवरी : अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति ने गत दिवस उनके पद के लिए शपथ ले ली है, जिसके साथ ही उन्होंने कई तरह के फैसले भी लिए हैं। इस मौके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह छह जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन परिसर (यूएस कैपिटल) पर हुए हमले के आरोपियों एवं अपने लगभग 1,500 समर्थकों को क्षमादान दे रहे हैं। ट्रंप ने पदभार संभालने के पहले ही दिन अपनी व्यापक क्षमादान शक्तियों का उपयोग किया और इस प्रकार से अमेरिकी न्याय विभाग के इतिहास में किसी मामले से जुड़ी सबसे बड़ी जांच और अभियोजन को समाप्त कर दिया।ट्रंप का यह कदम अपेक्षित था, क्योंकि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान में इसका जिक्र किया था। संसद भवन परिसर पर ट्रंप के समर्थकों के हमले में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे और शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण को लेकर आशंका पैदा हो गई थी। मौजूदा समय अमेरिका में जन्म लेने वालों को अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है भले ही उनके माता-पिता अमेरिकी न हों। ट्रंप ने दक्षिणी मैक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल लगाने की घोषणा की है। वहां सशस्त्र सेना भेजी जाएगी। शरणार्थियों को अमेरिकी मैक्सिको में प्रतीक्षा करने के लिए बाध्य करने वाली नीति को पुन: लागू करेंगे। मृत्युदंड को बहाल करेंगे, जिसे बाइडन ने निलंबित कर दिया था।
ताबड़तोड़ फैसले लेने वाले हैं ट्रंप
जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए वैश्विक तापमान को पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए दुनिया के देशों ने यह समझौता किया है। ट्रंप ने इस समझौते को धोखा करार दिया है। ट्रंप राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ताबड़तोड़ फैसले लेने वाले हैं। ट्रंप के सहयोगियों ने बताया कि अमेरिका की आव्रजन नीतियों में बदलाव लाने, जन्मसिद्ध नागरिकता को समाप्त करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ट्रंप कई आदेश जारी करने जा रहे हैं।
अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके पद के लिए ली शपथ
ट्रंप ने कई तरह के फैसले भी लिए
79
previous post