कमल शर्मा पर जानलेवा हमला करना बेहद निंदनीय : संजीव बिट्टू
– दिन- दिहाड़े हो रहा है दुकानदारों पर हमला, सरकार बनी मूक दर्शक
पटियाला : भारतीय जनता पटियाला के सीनियर नेता और पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने आज शर्मा डेटिंग पेंटिंग के मालिक कमल शर्मा पर हुए जानलेवा हमले को बेहद निंदनीय बताते पंजाब सरकार की जमके निंदा की है।
संजीव बिट्टू ने कहा कि शहर अंदर ला एंड आर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। दिन दिहाड़े चोरियां, डकैतियां, लूटपाट, मारपीट हो रही है परन्तु सरकार अपने हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उन्होंने कहा कि आज शर्मा डेटिंग पेंटिंग के मालिक कमल शर्मा पर दिन दिहाड़े कुछ अज्ञात लोगों की तरफ से तलवारों, डंडों हथियारों के साथ जानलेवा हमला हुआ है परन्तु सरकार मूक दर्शक बनकर बैठी है।
उन्होंने कहा कि कमल शर्मा की हालत इस समय इतनी ज़्यादा नाजुक है कि उन को सहारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उन का इलाज चल रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द दोषियों को पकडक़र सखत से सखत कार्यवाही की जाए और शहर अंदर ला एंड आर्डर की स्थिति को कंट्रोल में लाया जाए, जिससे लोगों अंदर से डर भय को खत्म किया जा सके।
कमल शर्मा पर जानलेवा हमला करना बेहद निंदनीय : संजीव बिट्टू
दिन- दिहाड़े हो रहा है दुकानदारों पर हमला, सरकार बनी मूक दर्शक
64