मां ने अपने ही जुड़वा बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी की आत्महत्या

गोवा में युवक की पीट पीट कर की हत्या

by TheUnmuteHindi
मां ने अपने ही जुड़वा बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी की आत्महत्या

मां ने अपने ही जुड़वा बच्चों को जहर देकर मारा, खुद भी की आत्महत्या
गोवा में युवक की पीट पीट कर की हत्या
नई दिल्ली, 3 जनवरी : राजस्थान में एक महिला द्वारा जहां अपने दो जुड़वा बच्चों को जाने से मारने व खुद भी आत्महत्या करने का दुखद समाचार प्राप्त हो रहा है, वहीं दूसरी ओर गोवा में अपने साथियों सहित घूमने गए एक युवक की वहां कुछ लोगों द्वारा पीट पीटकर हत्या करने का मामला भी सामने आया है। दोनों मामलों को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में राजस्थान के सिरोही जिले में एक मां ने अपने सवा साल के जुड़वां बच्चों को जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सिरोही जिले के शिवगंज इलाके में रहने वाली रेखा नाम की महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस की जांच में पता चला कि रेखा अपने सवा साल के जुड़वां बेटों, पूर्वांश और पूर्वित से परेशान थी। उसने पहले दोनों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया और बाद में खुद भी जहर खा लिया। रेखा के पति योगेश छींपा महाराष्ट्र में सिलाई का काम करते हैं जबकि रेखा अपनी मां के पास पाली जिले के सेवाड़ी में रह रही थी। इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
गोवा में हुआ साफ्टवेयर इंजीनियर का कत्ल
वहीं दूसरा मामला गोवा से सामने आ रहा है, जिसमें नए साल के जश्न के दौरान, गोवा में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें आंध्र प्रदेश के एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि तेजा की हत्या कर दी गई। घटना 31 दिसंबर की रात को मरीना बीच शैक में हुई, जहां तेजा अपने आठ दोस्तों, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं, के साथ रात का खाना खाने गए थे। देर रात सेवा के लिए अतिरिक्त शुल्क की मांग करने पर झोंपड़ी के मालिक के साथ विवाद हो गया। विवाद तेजी से बढ़ गया जब झोंपड़ी के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर तेजा की एक महिला मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गई, जिसमें झोंपड़ी के मालिक, उसके बेटे और दो कर्मचारियों ने तेजा और उसके दोस्तों पर बांस की छडिय़ों सहित अन्य वस्तुओं से हमला किया। तेजा को गंभीर सिर की चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है तथा गंभीरता के साथ जांच की जा रही हे।

You may also like