बदमाशों ने व्यापारी की गोलियां मारकर की हत्या

by TheUnmuteHindi
बदमाशों ने व्यापारी की गोलियां मारकर की हत्या

बदमाशों ने व्यापारी की गोलियां मारकर की हत्या
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : दिल्ली के थाना फर्श बाजार इलाके में कुछ बदमाशों द्वारा एक व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मामले की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील जैन (52) के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। डीसीपी शाहदरा, प्रशांत गौतम के मुताबिक, क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद दिल्ली सरकार ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बदमाशों ने सुनील जैन पर उस वक्त फायरिंग की जब वह फर्श बाजार के यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह सैर के बाद घर लौट रहे थे। मृत कारोबारी कृष्णा नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक शख्स को गोली मारने की जानकारी मिली। पुलिस ने मोके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may also like