डिलीवरी ब्वाय की हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
डिलीवरी ब्वाय की हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिलीवरी ब्वाय की हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 दिसंबर : दिल्ली के तिलक नगर में जोमेटो डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर फरार होने वाले एक व्यक्ति को आज पुलिस ने पंजाब के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार तिलक नगर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय सागर सिंह की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपित सुरजीत सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वह वारदात के बाद 2022 से फरार था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। धूम्रपान करने को लेकर हुए विवाद में सुरजीत सिंह ने अपने साथी हर्षदीप सिंह के साथ मिलकर डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर दी थी। हर्षदीप सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सुरजीत सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए निहंग का वेश धारण कर लिया था। डीसीपी सतीश कुमार का कहना है कि सुरजीत सिंह, तिलक नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ 15 जून 2022 को कृष्णपुरी, तिलक नगर के रहने वाले जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय सागर सिंह की हत्या के मामले में मुकद्दमा दर्ज हुआ था। धूम्रपान को लेकर हुए विवाद में आरोपित ने अपने साथी हर्षदीप सिंह के साथ मिलकर सागर सिंह की हत्या कर दी थी। हर्षदीप ने डिलीवरी ब्वॉय को धूम्रपान करने से मना किया था, जिस कारण उसका हर्षदीप सिंह से झगड़ा हो गया था। अब पुलिस द्वारा उकत व्यक्ति को गिरफ्तार करके आगे की जांच आरंभ कर दी है।

You may also like