लुधियाना, 15 नवंबर : लुधियाना में एक छोटी बच्ची के घर से गायब होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते इलाके में करीब 2 साल की बच्ची चोरी होने का मामला सामने आया है। लडक़ी को घर से ले जाने की सी.सी.टी.वी. तस्वीरें भी सामने आई हैं और इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि लडक़ी की चाची ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. तस्वीरों की मदद से कुछ ही घंटों में लडक़ी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच जारी है। पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दोपहर के वक्त अचानक घर से गायब हो गई जिसके बाद उन्होंने काफी तलाश की, जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक किया तो पता चला कि बच्ची को उसकी चाची एक्टिवा पर ले गई थी, जिसके बाद उन्होंने सी.सी.टी.वी. फुटेज पुलिस को दी और पुलिस सी.सी.टी.वी. की मदद से कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
छोटी बच्ची को चाची ने ही किया घर से गायब, पुलिस ने किया बरामद
116