कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए को किया कैद

by TheUnmuteHindi
कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए को किया कैद

नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में तेंदुए के कहर से आज उस समय लोगों को राहत मिली, जब लगाए गए एक ट्रैप के दौरान तेंदुआ खुद ब खुद आकर पिंजरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार पांच दिनों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आदमखोर तेंदुए को पकड़ लिया गया। राजस्थान के उदयपुर में तेंदुआ ने पांच दिनों के भीतर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्ची को अपना शिकार बनाया था। तेंदुए को पकडऩे के लिए आर्मी की टीम की मदद लेनी पड़ गई। वन विभाग और आर्मी की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ा। गौरतलब है कि तेंदुए ने जिस जगह महिला का शिकार किया था, उसकी जगह वो पिंजरे में कैद हो गया, जिसे अब वन विभाग को सौंपा गया है।

You may also like