नई दिल्ली, 27 सितंबर : कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने आज अत्यधिक पवित्र माने जाने वाले कैलाश पर्वत के दर्शन की यात्रा को लेकर ऐलान किया है। उन्होंंने कहा कि यह यात्रा 1 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रही है, जिसमें श्रद्धालुओं को पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओल्ड लिपुलेख दरें पर बनाए गए व्यू पॉइंट से कैलाश पर्वत के अद्भुत नजारे का अनुभव कराया जाएगा। इस बार, कैलाश यात्रा में भाग लेने के लिए केवल 22 से 55 वर्ष के उम्र के श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी गई है। यह निर्णय स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यात्रा का कुल किराया प्रति व्यक्ति 80,000 रुपए तय किया गया है। पहले यह किराया 75,000 रुपए था, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण इसे बढ़ाना पड़ा। इस पैकेज में हेलीकॉप्टर और जीप का किराया, ठहरने और खाने का खर्च शामिल है। इस ऐलान को लेकर सेलानियों में उत्साह पाया जा रहा है।
कैलाश पर्वत की यात्रा को लेकर कुमाऊं मंडल ने किया ऐलान
170
previous post