अगले साल जनवरी तक खेला जाएगा खो खो टुर्नामैंट

by TheUnmuteHindi
अगले साल जनवरी तक खेला जाएगा खो खो टुर्नामैंट

नई दिल्ली, 17 अक्तूबर : खो खो विश्व कप टुर्नामैंट का आयोजन अगले साल 13 से 19 जनवरी तक त्यागराज स्टेडियम में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस खेल टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट के घोषणा समारोह के दौरान टीम महाराष्ट्र और शेष भारत के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें महाराष्ट्र 26-24 से विजयी रहा। समारोह के दौरान विश्व कप के आधिकारिक ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) और ‘टैगलाइन’ का भी अनावरण किया गया। टूर्नामेंट में 24 देशों का प्रभावशाली लाइन अप होगा जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।

You may also like