इजरायली सेना ने सीरिया में इरान के ठिकानों को किया नष्ट
बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे थे हथियार व मिसाइलें
नई दिल्ली, 3 जनवरी : इजरायइल द्वारा लगातार अपने दुश्मनों का खात्मा करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, पहले इजरायल द्वारा जहां गाजा पट्टी पर लगातार हमले किए जा रहे थे, वहीं अब इजरायल द्वारा इरान के ठिकानों को सीरिया में तबाह किया गया है। जानकारी के अनुसार इजरायली सेना ने सीरिया के अंदर ईरान के इरादों पर पानी फेर दिया। सीरिया के सैन्य ठिकानों पर ईरान एक फैक्ट्री में मिसाइल बनवा रहा था, तभी इजरायली सेना ने उसे नष्ट कर दिया। इजरायल की सेना ने पहली बार कबूल किया कि पिछले साल सितंबर में उसके करीब 100 सैनिकों ने भूमिगत मिसाइल फैक्ट्री को नष्ट किया था। बता दें कि इन सैन्य ठिकानों पर जैविक और रासायनिक हथियारों का भी उत्पादन होने की बात सामने आई थी।इजरायली कमांडो ने आगे की जांच के लिए कई हथियार, खुफिया दस्तावेज वापस इजरायल लेकर आए। बता दें कि दिसंबर में ही बशर असद की ईरान समर्थित सीरियाई सरकार को उखाड़ फेंका गया। दमिश्क के पतन ने सीरियाई और ईरानी सैन्य संपत्तियों पर इजरायली हवाई हमलों की लहरों को प्रेरित किया ताकि उन्हें इस्लामी विद्रोहियों के हाथों में पडऩे से रोका जा सके। इसलिए बड़े हमले किए गए हैं।
इन हथियारों व मिसाइलों को किया नष्ट
इसराइल एलिट शालदाग यूनिट के कमांडो ने 8 सितंबर को सीरियाई शहर मस्याफ में वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान केंद्र पर छापा मारा था। इस जगह पर हथियारों का उत्पादन हो रहा था, जिसे सेना ने नष्ट कर दिया। इजरायली सेना ने कहा कि इस फैक्ट्री ने 250-300 किलोमीटर की रेंज वाली मिसाइलें, 130 किलोमीटर की रेंज वाली सटीक 302 मिसाइलें, 70 किलोमीटर की रेंज वाली 220 मिसाइलें और 40 किलोमीटर की रेंज वाले ट्रक से लॉन्च किए जाने वाले 122 रॉकेट बनाए। इन मिसाइलों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह द्वारा किया जाना था, जिनको अब इजरायल ने बड़ा हमला करके नष्ट कर दिया है।
इजरायली सेना ने सीरिया में इरान के ठिकानों को किया नष्ट
बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे थे हथियार व मिसाइलें
63
previous post