घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में रही तेजी

by TheUnmuteHindi
घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में रही तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में रही तेजी
मुंबई, 28 नवंबर : घरेलू शेयर बाजारों में वीरवार को शुरूआती कारोबार में जहां तेजी रही, वहीं कुछ शेयरों में गिरावट के कारण नुकसान देखने को भी मिला। जानकारी के अनुसार बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 95 अंक की बढ़त के साथ 80,329.08 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 48.15 अंक चढक़र 24,323.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like