भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को की गई तेजी दर्ज

by TheUnmuteHindi
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को की गई तेजी दर्ज

मुंबई, 6 नवंबर – भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखी गई। कारोबार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 338.1 अंक चढक़र 79,814.73 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 101.5 अंक की बढ़त के साथ 24,314.80 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। अमेरिका के चुनाव परिणामों का असर भारतीय शेयर बाजार में दिख रहा है। ट्रंप की लीड से घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। इसी तरह टाइटन, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like