शेयर बाजार में बुधवार को दर्ज की गई बढ़त

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजार में बुधवार को दर्ज की गई बढ़त

शेयर बाजार में बुधवार को दर्ज की गई बढ़त
मुंबई, 5 मार्च : शेयर बाजार में बुधवार को उतार चढ़ाव के बाद बढ़त दर्ज की गई, जिसके तहत सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई। वहीं दूसरी ओर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 564.80 अंक या 0.77 प्रतिशत चढक़र 73,554.73 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 0.8 प्रतिशत बढक़र 22,259.30 पर था। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

You may also like