मेरठ, 26 मार्च : चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी करवाने को लेकर एसएसपी विपिन ताड़ा ने बड़ा एक्शन लिया है तथा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी विपिन ताडा ने बिना अनुमति के चौकी में रोजा इफ्तार कराने पर यह कार्रवाई की है। गत 17 मार्च को लोहियानगर की जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने फीता काटकर उद्धाटन किया था। इसके बाद शाम के समय चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप ने बिना अनुमति के चौकी में रोजा इफ्तार का कार्यक्रम किया था।इस कार्यक्रम की वीडियो मंगलवार को इंटरनेट पर प्रसारित हो गई। एसएसपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
स्थानीय नेताओं को खुश करने के लिए करवाई पार्टी
जानकारी के अनुसार लाइन हाजिर होने से पहले दारोगा शैलेंद्र प्रताप ने रोजा इफ्तार पार्टी की थी, जिसमें चौकी पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे थे. कहा जा रहा है कि यही इफ्तार पार्टी देना दारोगा के लिए मुसीबत बन गया. उन्हें 24 घंटे के अंदर ही चार्ज से हटा दिया गया. बिना सीनियर को बताए चौकी में इफ्तार पार्टी के आयोजन पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने एक्शन ले लिया. चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह लाइन हाजिर कर दिए गए. आरोप है कि स्थानीय नेताओं और दलालों को खुश करने के लिए दारोगा ने चौकी में इफ्तार पार्टी आयोजित की थी. इस चौकी का 17 मार्च को ही एसएसपी ने उद्घाटन किया था. पूरा मामला थाना लोहियानगर क्षेत्र का है।