पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में मनाया गया जन्माष्टमी का पावन पर्व
पटियाला : पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर जैस्मिन हाउस की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इसमें कक्षा पांचवी की छात्रा प्रभनूर कौर और यादविंदर ने श्री कृष्ण जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे देश में बहुत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है । इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बांसुरी, मटकी तथा कृष्ण झूले को सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण जी के जीवन से संबंधित झांकियां प्रस्तुत की । कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये। रंग बिरंगी पोशाकों में बच्चे बहुत ही मनमोहक लग रहे थे। इसके साथ ही अध्यापिकाओं ने श्री कृष्ण जी के जीवन से जुड़ी विभिन्न कथाएं विद्यार्थियों को सुनाई तथा विद्यार्थियों ने कृष्ण भक्ति पर आधारित मधुर भजन प्रस्तुत किए । विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती सुखजीत कौर जी ने सभी को इस पावन पर्व पर शुभकामना दी तथा भगवदगीता में श्री कृष्ण जी द्वारा दिए गए कर्म के उपदेश का पालन करने के लिए प्रेरित किया ।
पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में मनाया गया जन्माष्टमी का पावन पर्व
69