पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व

by TheUnmuteHindi
पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व

पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व
पटियाला : पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में दीपावली का पावन पर्व बहुत धूम-धाम, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर ट्यूलिप सदन द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इसमें कक्षा छठी की छात्रा प्रभनूर कौर ने अपने भाषण द्वारा इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए । इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद बुराई पर जीत हासिल करके अयोध्या वापस लौटे थे । यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है । विद्यालय की प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने भी इस अवसर पर रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा सभा में चार चांद लगा दिए । उन्होंने लघु नाटिका, नृत्य, मधुर गीत और कविताएं प्रस्तुत की तथा सभी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का संदेश दिया । इसी अवसर पर विद्यालय में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीया, थाली, मोमबत्ती की सजावट प्रतियोगिता तथा कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । उन्होंने रंगोली को अधिक आकर्षित बनाने के लिए विभिन्न रंगों के साथ दीए, थाली, मोमबत्ती, शीशे तथा मोतियों आदि का प्रयोग किया । विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती सुखजीत कौर ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की । उन्होंने छात्रों तथा स्टाफ के सदस्यों को दीपावली , विश्वकर्मा दिवस और भैया दूज की शुभकामनाएं दी ।

You may also like