The Health Minister : सेहत मंत्री ने बड़ी और छोटी नदी की सफाई मुकम्मल करने के दिए निर्देश

by TheUnmuteHindi
dr. balbir

पटियाला, 1 मई 2025 : The Health Minister :  पंजाब के सेहत व परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह health minister dr. balbir ने आज पटियाला की बड़ी और छोटी नदी के साथ लगते इलाकों का दौरा करते अधिकारियों officer को मई महीने में नदियों की पूरी सफाई करने समेत नदियों के आस- पास हुए नाजायज कब्जों को हटवाने और नदियों के साथ ग्रीन बैलट विकसित करने के निर्देश दिए।

इस मौके उन के साथ डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव D.C dr. preeti yadav , पी. डी. ए. के मुख्य प्रशासक मनीषा राणा PDA manisha rana सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली समेत सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

पंजाब सरकार पूरी तरह चौकस

डा. बलबीर सिंह dr. balbir ने बड़ी और छोटी नदी के साथ लगते सभी इलाकों का जायजा लेने उपरांत कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान cm bhagwant singh maan के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी तरह चौकस है इस लिए पटियाला में दोबारा बाढ़ जैसी स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने ड्रेनेज और अन्य विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि मई महीने के अंदर ही नदियों की सफाई का काम मुकम्मल करने और जहां बांध बनाने की जरूरत है, वहां तुरंत काम शुरू किया जाये। उन्होंने फलौली में बड़ी नदी के साथ पड़ी जगह को ग्रीन बैलट के तौर पर विकसित करने के लिए जंगलात विभाग के अधिकारियों को हिदायत की।

प्लांट सितम्बर महीने में होंगे शुरू

सेहत मंत्री health minister ने कहा कि बड़ी नदी में आस- पास की कलोनियों का गिरते गंदा पानी दौलतपुर नजदीक 15 एम.एल.डी. का एस. टी. पी. और सन्नी इनकलेव के पिछली तरफ 26 एम. एल. डी. का सीवरेज टरीटमेंट प्लांट लगने के साथ बंद हो जायेगा और यह पलांट सितम्बर महीने में शुरू हो जाएंगे।

अपने दौरे दौरान डा. बलबीर सिंह ने जुझार नगर में पार्क ने नजदीक पड़ी खाली जगह का जायजा लिया और अधिकारियों को यहां प्राइमरी स्कूल बनाने के लिए कार्यवाही आरंभ करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जुझार नगर का स्कूल गुरुद्वारा साहिब में चल रहा है और यहा ं150 से अधिक बच्चे शिक्षा ले रहे हैं, इस लिए पार्क के साथ पड़ी जगह पर सरकारी स्कूल बनाया जायेगा, जिस का इलाके को बड़ा लाभ होगा। इस मौके पार्षद मोहत कुमार, प्रितपाल सिंह भंडारी मौजूद थे।

यह भी देखें : सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने सरकारी राजिन्दरा अस्पताल की एमरजैंसी में मरीजों के लिए मुफ्त दवाईयों की शुरुआत करवाई

You may also like