लोकतंत्र की विराटता में गुरुओं की सीख है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कहा, देश हित से बड़ा कुछ नहीं, देश के लिए किया हर काम वीरता है

by TheUnmuteHindi
लोकतंत्र की विराटता में गुरुओं की सीख है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लोकतंत्र की विराटता में गुरुओं की सीख है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कहा, देश हित से बड़ा कुछ नहीं, देश के लिए किया हर काम वीरता है
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की विराटता में गुरुओं की सीख है, साहिबजादों का त्याग है। हमारे युवाओं को किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। भारत का युवा आधुनिक विश्व को दिशा दे सकता है। वीर बाल दिवस पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का दिवस है। मोदी ने कहा कि देश के लिए किया गया हर काम वीरता है। देश हित से बड़ा कुछ नहीं है। भारत के युवाओं ने क्रांति में योगदान दिया है। हर सेक्टर में युवाओं को बढ़ावा मिल रहा है। बड़े लक्ष्य ही हमारे लक्ष्य हैं। देश का युवा स्वस्थ्य रहेगा, तभी देश स्वस्थ रहेगा. युवा पीढ़ी ही स्वस्थ भारत का निर्माण करेगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नौ जनवरी, 2022 को उनके साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का ऐलान किया था। तब से ही हर साल 26 दिसंबर को दिल्ली में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के वीर सुपूत सात साल के बाबा जोरावर सिंह और मात्र पांच साल के बाबा फतेह सिंह सरहिंद के शासक वजीर खान के अत्याचारों के बाद भी धर्म परिवर्तन के लिए राजी नहीं हुए और हंसते-हंसते बलिवेदी पर चढ़ गए. तब दोनों साहिबजादों के साथ उनकी माता गुजरी भी कैद की गई थीं, लेकिन वे अपने बेटों को धर्म की रक्षा के लिए सिर नहीं झुकाने और धर्म नहीं बदलने की ही शिक्षा देती रहीं।
26 जनवरी की जगह 26 दिसंबर को दिए सम्मान
कई पुरानी पड़ चुकी लीक तोडऩे वाली और कई नई परंपराओं की शुरुआत करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक और बदलाव ले कर आई है। आजादी के बाद पहली बार अदम्य साहस और असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की बजाय 26 दिसंबर को दिए गए। देखा जाए, तो बहादुर बच्चों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की बजाय वीर बाल दिवस पर सम्मानित करने की परंपरा शुरू करना सही कदम है।

You may also like