सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में अभूतपूर्व गति व पैमाने पर काम कर रही है: मोदी

by TheUnmuteHindi
सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में अभूतपूर्व गति व पैमाने पर काम कर रही है: मोदी

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में अभूतपूर्व गति और पैमाने पर काम कर रही है, और दुनिया में जारी संघर्षों और उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। उन्होंने भारत को एक उभरती शक्ति बताते हुए कहा कि भारत के पास एस्पिरेशनल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ‘दोहर’ का लाभ है। जब दोनों की ताकत मिलती है, तो विकास की गति भी तेज होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्थिरता की उस अभिव्यक्ति को और मजबूत किया है, जिसे केंद्र में उनके नेतृत्व वाली सरकार को लगातार तीसरी बार मौका देकर जनता ने व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बीच आई है, जबकि राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान को धार देने में जुटे हुए हैं।

You may also like