जयप्रकाश नारायण की जयंति मनाने से सरकार रही है रोक : अखिलेश यादव

by TheUnmuteHindi
जयप्रकाश नारायण की जयंति मनाने से सरकार रही है रोक : अखिलेश यादव

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर : जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं, लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है… भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है, लेकिन आज हम लोग सडक़ पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें, लेकिन हम लोगों ने यहां सडक़ पर ही माल्यार्पण कर दिया। यह विचार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस के रोके जाने के बाद लखनऊ में अपने आवास के बाहर ही जेपी नारायण की एक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते कहे। अखिलेश ने आगे कहा, जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है क्योंकि उसके पीछे साजिश है। साजिश यह है कि वे उसे बेचना चाहते हैं। ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

You may also like