एंबुलेंस से मनमानी करने पर सरकार ने कार ड्राईवर को लगाया भारी जुर्माना

by TheUnmuteHindi
एंबुलेंस से मनमानी करने पर सरकार ने कार ड्राईवर को लगाया भारी जुर्माना

नई दिल्ली, 18 नवंबर : केरल में एक ड्राईवर द्वारा एंबुलेंस के साथ की गई मनमानी के बाद अब प्रशासन द्वारा उक्त कार ड्राईवर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे भारी भरकम जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार त्रिशूर जिले में एक कार ड्राइवर को सडक़ पर अमानवीय व्यवहार दिखाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। एंबुलेंस को रास्ता न देने और उसे परेशान करने के मामले में कार मालिक पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह घटना 7 नवंबर को त्रिशूर जिले के चलाकुडी में घटित हुई थी, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में एक एंबुलेंस, जो पोन्नानी से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज जा रही थी, को एक सिल्वर मारुति सुजुकी सियाज़ कार ने लगभग 2 मिनट तक रास्ता नहीं दिया। एंबुलेंस ड्राइवर ने वीडियो में साफ देखा कि दो लेन वाली सडक़ पर एंबुलेंस लगातार कार के पीछे चल रही थी, जबकि कार ड्राइवर उसे आगे बढऩे का कोई मौका नहीं दे रहा था। इस दौरान, एंबुलेंस ड्राइवर ने सायरन और हॉर्न बजाकर कार ड्राइवर से रास्ता देने की कोशिश की, लेकिन कार ड्राइवर ने इसे अनदेखा किया और अपनी कार को एंबुलेंस के आगे बढऩे से रोके रखा।

You may also like