58
नई दिल्ली, 12 सितंबर : मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के विभिन्न इलाकों में मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 8 जिलों गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर और भोपाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं राजस्थान में जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। अजमेर और धौलपुर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बुधवार को धौलपुर, झालावाड़ समेत कई जिलों में 6 इंच तक बरसात हुई।