168
नई दिल्ली, 6 नवंबर : बालीवुड अभिनेता रणवीर कपूर की नई बनने जा रही फिल्म रामायण को लेकर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बनने की जानकारी जब से सामने आई है, तभी से प्रशंसक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। उनकी उत्सुकता का कारण हैं रणबीर कपूर। प्रशंसक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं। आज फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रामायण का पहला पोस्टर जारी किया है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के लेकर निर्माताओं ने पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 के लिए दिवाली 2026 और दिवाली 2027 को लॉक कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ जारी किया गया है।