फाइनेंसरों ने परेशान होकर परिवार ने जीवन लीला समाप्त करने का उठाया कदम

दो की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

by TheUnmuteHindi
फाइनेंसरों ने परेशान होकर परिवार ने जीवन लीला समाप्त करने का उठाया कदम

फाइनेंसरों ने परेशान होकर परिवार ने जीवन लीला समाप्त करने का उठाया कदम
दो की हुई मौत, दो की हालत गंभीर
नई दिल्ली, 23 दिसंबर : फाइनेंसरों से परेशान होकर एक परिवार ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का सख्त कदम उठाया है, जिसमें परिवार के दो लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं दो का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला गुरुनानकपुरा निवासी एक परिवार के चार सदस्यों ने सूदखोरों से परेशान होकर सल्फास खा ली। सल्फास खाने वालों में परिवार का एक बेटा व उसकी मां की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटा व पिता गंभीर हैं, जिनको इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। मृतकों के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें दो लोगों के नाम लिखे हैं। जिन आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।
जानिए क्या है मामला
शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ले के रहने वाले करीब 45 वर्षीय आशीष ग्रोवर ने दिल्ली दरवाजा के पास जनरल स्टोर की दुकान की हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष ग्रोवर अपनी पत्नी 43 वर्षीय रूपेंद्र कौर, बड़े लडक़े 22 वर्षीय गगनदीप तथा छोटे लडक़े 18 वर्षीय शुभदीप उर्फ सोनू को लेकर थार गाड़ी में सवार होकर अटेली की तरफ गया। वहां पर कनीना बाईपास पर गांव तुर्कीयावास के नजदीक चारों रात को करीब 9:30 बजे गाड़ी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर अवस्था में मिले, जिस पर पुलिस ने सभी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने रूपेंद्र कौर व सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशीष व गगनदीप की गंभीर हालत के चलते उनको आगामी उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
जांच में सुसाइड नोट हुआ बरामद
अधिकारियों ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि कुछ फाइनेंसर उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने फाइनेंसरों से 60 हजार रुपये लिए थे जिसके बदले वह 15 लाख रुपये मांग रहे हैं जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस द्वरा इस मामले की गंभीरता के साथ जांच भी की जा रही है।

You may also like