अमेरिका, 6 नवंबर : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोनेां उम्मीदवारों में जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। जानकारी के अनुसार रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 210 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। इसी तरह 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है। व्हाइट हाउस की दौड़ में कौन जीतेगा यह तस्वीर एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलाइना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन सात ‘स्विंग राज्यों’ के नतीजों पर निर्भर करेगा। पेन्सिलवेनिया तथा कई अन्य राज्यों में मतदान अभी जारी है जबकि इसके साथ ही इन राज्यों में प्रारंभिक मतपत्रों और डाक से आए मतों की गिनती भी जारी है। मतगणना के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हैरिस पेन्सिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन राज्यों में आगे हैं, जबकि ट्रंप जॉर्जिया में बढ़त बनाए हुए हैं। जल्द ही नतीजें सामने होंगे।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जबरदस्त मुकाबला जारी
84