प्रेम संबंधों के चलते लडक़ी के परिवार वालों ने की लडक़े की हत्या

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
प्रेम संबंधों के चलते लडक़ी के परिवार वालों ने की लडक़े की हत्या

प्रेम संबंधों के चलते लडक़ी के परिवार वालों ने की लडक़े की हत्या
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 जनवरी : एक लडक़ी से प्रेम संबंध के चलते लडक़े के परिवार वालों ने लडक़े को मौत के घाट उतार दिया, जिस कारण पुलिस ने लडक़ी के परिजनों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में प्रेम प्रसंग होने के संदेह में 17 वर्षीय लडक़े की हत्या करने के आरोप में एक लडक़ी के पिता समेत उसके परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणेश तांडे (17) को बुधवार रात वाघोली इलाके में बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया, वह (नाबालिग) लक्ष्मण पेटकर की बेटी का दोस्त था। वे रोजाना बातें करते थे। पेटकर परिवार उनकी दोस्ती के खिलाफ था, जिसके कारण उन्होंने उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस अधिकारी ने बताया, गणेश रात करीब 12.30 बजे अपने दोस्तों के साथ सडक़ पर टहल रहा था, तभी लक्ष्मण और उसके बेटे नितिन और सुधीर ने उसे घेर लिया और लोहे की छड़ों तथा पत्थरों से उसकी पिटाई कर दी। गणेश की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

You may also like