पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह का समुचा जीवन हमेशा प्रेरनामई रहेगा : प्रो. बडूंगर

by TheUnmuteHindi
पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह का समुचा जीवन हमेशा प्रेरनामई रहेगा : प्रो. बडूंगर

पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह का समुचा जीवन हमेशा प्रेरनामई रहेगा : प्रो. बडूंगर
पटियाला, 27 दिसम्बर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने देश के पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह के सदीवी बिछोड़े पर परिवार के साथ जहां गहरा दुख प्रकट किया, वहां ही इसको न पूरा होने वाला घाटा करार दिया। प्रो. बडूंगर ने कहा कि देश की राजनीति में डॉ. मनमोहन सिंह का कीमती योगदान है, जिन्होंने अपनी हमेशा बेदाग, ईमानदारी और अच्छी सूझ-बूझ के साथ हमेशा देश की आर्थिकता को रास्ते पर लाया। उन्होंने हमेशा देश को आगे रखा और ऐसे कार्य किए जिनको देश के इतिहास में हमेशा सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रो. बडूंगर ने कहा कि उनका समुचा जीवन देश के राजनीतिज्ञों के लिए हमेशा प्रेरणामई रहेगा, जिनका सदीवी बिछोड़े के साथ उनको कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अरदास करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह को परमात्मा अपने चरणों में निवास दे।
डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह अकाल चलाने पर बाबा बलबीर ङ्क्षसह ने प्रकट किया दुख
वहीं दूसरी ओर आर्थिक सुधारों के शास्त्री, कांग्रेस सरकार की अगुवाई करने वाले भारत सरकार के पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन ङ्क्षसह के निधन पर निहंग ङ्क्षसहों की सिरमोर संस्था शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के मुखी ङ्क्षसह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर ङ्क्षसह अकाली 96 करोड़ी ने गहरे दुख का प्रकटावा करते हुए कहा कि नेक राजनीतिज्ञ के अंत के साथ देश को बड़ा घाटा पड़ा है। डा. मनमोहन ङ्क्षसह जैसी बेदाग राजसी सिख शख्सीयत आज के समय में मिलनी मुश्किल है।

You may also like