नई दिल्ली, 2 नवम्बर : जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दोरान आतंकियों से उनकी मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शहर के खानयार इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान जारी है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। मामले की विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। उधर, जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादी गतिविधियां दिखाई देने के बाद शनिवार को तलाश अभियान शुरू किया गया। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने शुक्रवार देर शाम कहा कि सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा के पनार इलाके में ‘‘संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सेना ने कहा, ‘‘चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और जंगल में भाग गए। सेना ने कहा कि आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके में अभियान जारी है।
सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़
116