नई दिल्ली, 17 अक्तूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति प्रदान करना! भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में पहला सक्रिय सदस्य बनने और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पर गर्व है। बुधवार को मोदी भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। ऐसे कार्यकर्ता मंडल समिति और उससे ऊपर के पदों के लिए चुनाव लडऩे के पात्र होंगे। साथ ही उन्हें आने वाले समय में पार्टी के लिए काम करने के कई मौके मिलेंगे।’ प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा ने कहा, ‘यह आंदोलन हमारे कार्यकर्ताओं के बीच प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना को मजबूत करेगा।
विकसित भारत बनाने के प्रयास को गति प्रदान करना है : प्रधानमंत्री मोदी
54
previous post