जातिगत भेदभाव करने वालों पर करारी चोट मार गया नाटक महांरथी

महारथी कणर् के जीवन पर आधारित नाटक महांरथी की सफल पेशकारी

by TheUnmuteHindi
जातिगत भेदभाव करने वालों पर करारी चोट मार गया नाटक महांरथी

जातिगत भेदभाव करने वालों पर करारी चोट मार गया नाटक महांरथी
– महारथी कणर् के जीवन पर आधारित नाटक महांरथी की सफल पेशकारी
– राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव का छठा दिन
पटियाला : कला कृति पटियाला एवं सर्बत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव के छठे दिन निर्देशक अभिषेक मुद्गल के निर्देशन में नाटक महांरथी का सफल मंचन किया गया। गया जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और दर्शक अपनी सीट से उठकर तालियां बजाए बिना नहीं रह सके। कलाकारों की लगभग 1 घंटे 5 मिनट की प्रस्तुति ने दर्शकों को महांरथी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।यह नाटक महारथी कर्ण की जीवन गाथा पर आधारित था। जो वर्तमान स्थिति को भी दर्शाता है कि आज भी पिछड़े समाज के लोगों के साथ किस तरह दुव्र्यवहार किया जाता है। इसमें बताया गया कि आज भी जात पात को श्रेष्ठ माना जाता है न कि कौशल को।
कलाकारों में दिव्यांश शिवनानी, देवेन्द्र स्वामी, सुधांशु शुक्ला, विवेक जाखड़, रितिका, यशविनी, रोशिक, निशांत, मोहित और श्वेता चौलागाईं शामिल हैं । महोत्सव के मुख्य अतिथि कलाकृति पटियाला के चेयरमैन एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह नारंग ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला कृति अन्य राज्यों के साथ सांस्कृतिक सांझ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । इसके साथ ही दिल्ली से विशेष रूप से पहुंचे ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल (एआईटीसी) के अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा महोत्सव की व्यवस्थाएं देखकर भी वह काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि जो प्रस्तुतियां दी जा रही हैं वे बहुत ही शानदार स्तर की हैं ।
इस दौरान लक्ष्मी बाई डेंटल कॉलेज पटियाला के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष नरूला एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन सिंह ने कला कृति पटियाला के पदाधिकारियों को इस सफल महोत्सव के लिए बधाई दी । अंत में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्सा सिंह संधू ने कहा कि इस महोत्सव में दर्शकों की भरपूर भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे और महोत्सव आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कल बुधवार 13 नवंबर को प्रथम सत्र में कलकत्ता के एक समूह द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी जाऐगी तथा दूसरे सत्र में एक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।
फोटो कैप्शन – महांरथी नाटक प्रस्तुत करते कलाकार ।

You may also like