जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं खत्म करने सम्बन्धित फैसला निंदनीय : सुरजीत रखड़ा

- सभी मैंबर काम छोड़ सिर्फ प्रधानगी बचाने के लिए सुखबीर बादल का पक्ष ले रहे

by TheUnmuteHindi
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं खत्म करने सम्बन्धित फैसला निंदनीय : सुरजीत रखड़ा

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं खत्म करने सम्बन्धित फैसला निंदनीय : सुरजीत रखड़ा
– सभी मैंबर काम छोड़ सिर्फ प्रधानगी बचाने के लिए सुखबीर बादल का पक्ष ले रहे
चंडीगढ़, 20 दिसम्बर :
सुरजीत सिंह रखड़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब, रणधीर सिंह रखड़ा पूर्व चैअरमैन, पंजाब, तेजिन्दरपाल सिंह संधू पूर्व चेयरमैन और सतविन्दर सिंह टोहड़ा मैंबर एसजीपीसी ने एक सांझे बयान के द्वारा बताया कि श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं खत्म करने सम्बन्धित जो फैसला आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिक कमेटी की तरफ से लिया गया है उसकी पुरजोर शब्दों में निंदा की जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि जो खदशे पहले ही ज्ञानी हरप्रीत ङ्क्षसह ने उठाए थे कि सुखबीर सिंह बादल की प्रधानगी को बचाने के लिए यत्न हो रहे थे उनके प्रति ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने ऐसी किसी भी मीटिंग में जाने से इन्कार कर दिया था। इस फैसले के साथ यह साबित होता है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जो कि पंथ की नैतिक मूल्य बचाने के लिए तथा गुरुद्वारा साहिब की सही ढंग के साथ सेवा संभाल कराने के लिए बनी थी, उसका प्रधान व उसके साथ संबंधित एक पक्ष के मैंबर सभी कार्य छोडक़र केवल और केवल एक परिवार के लिए तथा शिरोमणि अकाली दल की प्रधानगी बचाने के लिए सुखबीर ङ्क्षसह बादल की पीठ पूर रहे हैं। इसके साथ समुचे सिख जगत में बहुत गुस्सा पाया जा रहा है।
समुचा सिख जगत जत्थेदार साहिबानों के है साथ
सुरजीत रखड़ा ने कहा कि कौम कभी भी सिख सिद्धांतों के उलट किए फैसलों को बर्दाश्त नहीं करेगी। सिख कौम हमेशा श्री अकाल तख्त साहिब के किए फैसलों की हर समय कद्र करती है तथा उनको खुशी खुशी प्रवान करती है। जो लोग ऐसे फैसलों की कद्र नहंी करते या इंकारी होते हैं, उनको सिख कौम कभी भी बर्दाश्त नहीं करती। आज समुचा सिख जगत जो देश व विदेशों में बैठा है, वह जत्थेदार साहिबानों की पीठ पर खड़ा है।

You may also like