पटियाला, 2 मई 2025 : पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री लाल सिंह ने बी.बी.एम.बी bbmb की तरफ से हरियाणा haryana को तत्काल अतिरिक्त पानी छोडऩे के फैसले को पंजाब punjab के साथ धक्केशाही करार देते केंद्र की भाजपा सरकार bjp govt. और किसान आंदोलन के कारण पंजाब के साथ दुश्मनी निकालने का दोष लगाया है।
उन्होंने दरियाई पानियों के मसले को रिपेरियन सिद्धांत अनुसार हल करने की जरूरत पर जोर देते मांग की कि हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली delhi की पानी की जरूरतों को पूरा करने का स्थाई हल निकालने के लिए केंद्र सरकार को शारधा यमुना लिंक नहर के निर्माण करने के लिए सम्बन्धित राज्यों के साथ बातचीत करने की पहलकदमी हाथ लेने का रास्ता अख्तीयार करना चाहिए।
पंजाब से हो रहा सौतेला व्यवहार
लाल सिंह lal singh ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा की सरकारें पंजाब के साथ धक्केशाही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के साथ लगातार सौतेली मां वाला व्यवहार कर रही है जिस कारण यह धक्केशाही की जा रही है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी देखें : विधायकों और बड़ी संख्या में आप वर्करोंं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला