जालंधर, 15 नवंबर : जालंधर में गत दिवस एक मेडिकल स्टोर में हुए हादसे के दौरान स्टोर मालिक की जलने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार जालंधर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर में वीरवार को आधी रात घर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से मेडिकल संचालक अतुल सूद की मौत हो गई। इसके अलावा घटना में 2 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहा था। इस दौरान पत्नी भी झुलस गई। वहीं बता दें कि अतुल सूद का राजनीतिक में डंका बजता था। मृतक अतुल तीन बच्चों का पिता था और वह कंपनी बाग एक मेडिकल स्टोर चलाता था। वहीं बताया जा रहा कि दमकल विभाग के कर्मचारी द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस घटना दौरान दमकल विभाग का कर्मचारी भी गभीर घायल हो गया। उसके हाथ पर शीशा टूट कर गर गिया। घटना की सूचना मिलते थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, वहीं आशंका जताई जा रही है आग घर में ज्योत से लगी है। आग लगने से घर के अंदर से जोर-जोर से धमाकों की आवाज आई तो तुरंत कर्मचारी बाहर निकले लेकिन इस हादसे में स्टोर संचालक की मौत होने का समाचार है।
जालंधर में मेडिकल स्टोर में हुए धमाके से स्टोर संचालक की हुई मौत
54
previous post